ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

संविधान सिर पर लेकर नाच रहे कांग्रेस के शाहजादे, बोले PM मोदी ... पहले चल रहा था शासनकाल अब चल रहा सेवाकाल

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जोरदार हमला बोला है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने साठ सालों में बैंक पर कब्जा किया। जनसभा की शुरूआ

 संविधान सिर पर लेकर नाच रहे कांग्रेस के शाहजादे, बोले PM मोदी ... पहले चल रहा था शासनकाल अब चल रहा सेवाकाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जोरदार हमला बोला है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने साठ सालों में बैंक पर कब्जा किया। जनसभा की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश विश्वास के साथ कह रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। 


पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई। इसका मतलब कि 20% से भी कम घरों में…पिछले 10 साल में ही नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या 14 करोड़ हो चुकी है, यानी 75% घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरी ‘गारंटी’ है कि मैं 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम करूंगा। 


इसके अलावा पीएम ने कहा कि पहले इस देश में दो संविधान चलते थे। देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल बीजेपी का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये अभी जो चल रहा है वो सेवाकाल है। आजकल कांग्रेस के शहजादे संविधान सिर पर लेकर नाच रहे हैं। कांग्रेस के कारण दशकों तक देश के संविधान के साथ भांति-भांति के खिलवाड़ किये गये। सरदार साहब बहुत जल्दी चले गए, उसके कारण देश को बहुत नुकसान पहुंचा। मैं सरदार साहब के सपने को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं।