ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

रेल मंत्री से मुलाकात के बाद बोले सम्राट चौधरी..बिहार में 730.59 करोड़ की 2 रेल लाइन परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम

सुल्तानगंज से देवघर और बिहटा से औरंगाबाद तक रेलवे लाइन का निर्माण होगा। जिसके बनने के बाद श्रावणी मेले में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी।

BIHAR
रेल मंत्री से मुलाकात
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेल मंत्री से मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बिहटा-औरंगाबाद और सुल्तानगंज - देवघर रेलवे लाइन के निर्माण की कुल 730.59 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दो परियोजनाओं पर  काम जल्द शुरू होगा। 


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 290 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज -देवघर के बीच नयी रेल लाइन (78.08 किमी) बनने से श्रावणी मेले में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम  होगी। इस रेलवे लाइन के चालू होने पर सुल्तानगंज, असरगंज, तारापुर, बेलहर और देवघर के लोग सीधे रेल सम्पर्क से जुड़ जाएंगे।


उन्होंने कहा कि सरकार अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद (12.90 किलोमीटर) नई रेल लाइन के लिए 440.59 करोड़ रुपये की राशि  स्वीकृत कर चुकी है। यह लाइन  बिहटा-औरंगाबाद नई लाइन का ही एक भाग है। इस से राजधानी पटना और औरंगाबाद की दूरी मात्र डेढ़-दो घंटे में तय हो जाएगी। इस रेल मार्ग के लिए 14 स्टेशन प्रस्तावित  हैं। 


दिल्ली के चार क्षेत्रों में चुनाव प्रचारक 

उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने रेल मंत्री से भेंट के बीच समय निकाल कर बुधवार-गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के चार क्षेत्रो में एनडीए के पक्ष में चुनाव सभाओं को संबोधित किया और  दावा किया कि इस बार इस राजधानी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। लोग केजरीवाल की आपदा सरकार से मुक्ति पाने का फैसला कर चुके हैं ।  उन्होंने संगम विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी, रिठाला सीट से प्रत्याशी कुलवंत राणा, सुल्तानपुर माजरा  सीट से प्रत्याशी करमवीर कर्मा और किराड़ी के प्रत्याशी बंजरग शुक्ला के पक्ष में प्रचार किया।

टैग्स