ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Politics: दिल्ली चुनाव को लेकर BJP की तरफ से जारी संकल्प पत्र का सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, पार्टी ने बनाया है स्टार प्रचारक

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम और दिल्ली चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक सम्राट चौधरी ने कहा है कि दिल्ली के चुनाव में भी मोदी की गारंटी कमाल करेगी, दिल्ली में अबकी बार भाजपा की सरकार बननी तय है.

Bihar Politics
सम्राट ने जताई खुशी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें बिहार-यूपी से जाकर राष्ट्रीय राजधानी में बसे लाखों गरीब-मजदूर मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। 


दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी ने रसोई गैस सिलेंडर पर 500 रुपये सब्सिडी,  होली-दिवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर और महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने के साथ यह भी आश्वासन दिया है कि राज्य में पहले से जारी कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21 हजार मिलेंगे और उन्हें पौष्टिक आहर भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर दिल्ली में अटल कैंटीन योजना लागू होने से झुग्गी में रहने वालों को 5 रुपये में जब भरपेट भोजन मिलने लगेगा, तब वहां किसी को भूखा नहीं सोना पड़ेगा। 


उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनना तय है क्योंकि वहां लोग केजरीवाल की आपदा सरकार से मुक्ति और टिकाऊ विकास के लिए डबल इंजन सरकार बनाने का निश्चय कर चुके हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता