ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले 'बिहार यात्रा' पर उपेन्द्र कुशवाहा, NDA कार्यकर्ताओं से ले रहे जरूरी फीडबैक

SAMASTIPUR: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि आगामी विधानसभा में एनडीए की मजबूती के लिए उनकी पार्टी सभी जिलों में जा

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले 'बिहार यात्रा' पर उपेन्द्र कुशवाहा, NDA कार्यकर्ताओं से ले रहे जरूरी फीडबैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि आगामी विधानसभा में एनडीए की मजबूती के लिए उनकी पार्टी सभी जिलों में जाकर एनडीए कार्यकर्ताओं से फीड बैक ले रही है। अपनी बिहार यात्रा के क्रम में उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे थे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओ की एक जनसभा आयोजित की गई है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभा के अलावे एनडीए में शामिल सभी दल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर भी बूथ स्तर तक की समस्यायों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। बिहार में हुए विधानसभा उपचुनाव की सभी चार सीटों पर जीत का दावा करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी एनडीए बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। बिहार में बढ़े आपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने घटनाएं तो जरूर बढ़ी है लेकिन पुलिस मामले का जल्द उद्भेदन भी कर रही है।


वहीं मणिपुर हिंसा मामले पर कुशवाहा ने चिंता जाहिर की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर इसका हल निकाल लेंगी। जहरीली शराब से हो रही मौत के लिए लोगों को खुद जागरूक होने की सलाह देते हुए कुशवाहा ने कहा कि शराब जहरीली हो चाहे शुद्ध लेकिन इससे देर सबेर जानमाल का नुकसान होना तय है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता