ब्रेकिंग
कटिहार में 'तालिबानी सजा' का सच: मस्जिद में चोरी नहीं, पिता की शिकायत पर हुई थी मारपीट, आरोपी मुखिया पति गिरफ्तारलालू पाठशाला’ पर सियासी संग्राम: तेजस्वी के बयान पर HAM का जवाब- सम्राट चौधरी संघर्ष से निकले हुए नेता हैं...पटना में पाटलिपुत्र टाउनशिप के लिए जमीन चिन्हित, सरकार ने जारी की लिस्ट, देखिये...‘लालू की पाठशाला अच्छी होती तो सम्राट चौधरी…’, तेजस्वी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवारBihar Police Reel : महिला दारोगा ने वर्दी पहनकर रील बनाई... ''दोस्त कैसे बनाने चाहिए'', अब सस्पेंड होने की नौबत कटिहार में 'तालिबानी सजा' का सच: मस्जिद में चोरी नहीं, पिता की शिकायत पर हुई थी मारपीट, आरोपी मुखिया पति गिरफ्तारलालू पाठशाला’ पर सियासी संग्राम: तेजस्वी के बयान पर HAM का जवाब- सम्राट चौधरी संघर्ष से निकले हुए नेता हैं...पटना में पाटलिपुत्र टाउनशिप के लिए जमीन चिन्हित, सरकार ने जारी की लिस्ट, देखिये...‘लालू की पाठशाला अच्छी होती तो सम्राट चौधरी…’, तेजस्वी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवारBihar Police Reel : महिला दारोगा ने वर्दी पहनकर रील बनाई... ''दोस्त कैसे बनाने चाहिए'', अब सस्पेंड होने की नौबत

samajwadi party : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा का निधन, समाजवादी परिवार में शोक की लहर

samajwadi party : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे...

samajwadi party
samajwadi party
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

samajwadi party : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है। अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अब आज गुरुवार (9 जनवरी) की तड़के 4 बजे उनका निधन हुआ है। अब पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा। 


जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को आज गुरुग्राम से उनके पैतृक गाँव सैफई ले जाया जाएगा। जहां कुछ समय के लिए उनका शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। हालांकि उनका अंतिम संस्कार आज होगा या नहीं इसे लेकर अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। आज सैफई में एक बार फिर पूरा यादव कुनबा एकसाथ दिखाई देगा। 


मालूम हो कि, अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव पांच भाई थे। इन पांच भाइयों में चौथे नंबर पर राजपाल सिंह यादव का नाम आता है. राजपाल यादव मुलायम सिंह से छोटे थे और शिवपाल यादव से बड़े थे। शिवपाल यादव सबसे छोटे भाई है। राजपाल के बेटे अंशुल भी सक्रिय राजनीति में हैं। राजपाल की पत्नी प्रेमलता यादव भी राजनीति रही। वो यादव परिवार की पहली महिला थी जो राजनीति में आईं। हालांकि बाद में शिवपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा। 


आपको बताते चलें कि, सपा मुखिया के चाचा राजपाल यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार तड़के वो जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल यादव के निधन के बाद पूरे समाजवादी कुनबे में शोक पसर गया है। उनके घर पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें