ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

BSSC Calendar 2026: बिहार 2nd इंटर लेवल, CGL समेत 45 भर्तियों का कैलेंडर जारी; कब कौन सी परीक्षा होगी

BSSC 2026 भर्ती कैलेंडर जारी: सेकेंड इंटर लेवल, CGL-4, कार्यालय परिचारी और अन्य 45 परीक्षाओं की तिथि, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, रिजल्ट और टंकण जांच की जानकारी।

BSSC Calendar 2026: बिहार 2nd इंटर लेवल, CGL समेत 45 भर्तियों का कैलेंडर जारी; कब कौन सी परीक्षा होगी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BSSC recruitment 2026 : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वर्ष 2026 के लिए 45 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विज्ञापन से लेकर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और रिजल्ट तक की संभावित समयसीमा बताई गई है। सबसे बड़ी भर्ती, सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2026 के तहत 26,000 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई 2026 में और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में होगी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर में जारी होगा और टाइपिंग परीक्षा नवंबर 2026 में संपन्न होगी। नियुक्ति की अनुशंसा वर्ष 2026 में की जाएगी। इस भर्ती में 33 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।


कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) भर्ती में 5,151 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होगी। वहीं, BSSC CGL-4 भर्ती में 1,883 पदों पर प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, सहायक उर्दू अनुवादक पदों की परीक्षा जून 2026 में प्रस्तावित है।


सेकेंड इंटर लेवल भर्ती का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर ऑनलाइन मोड में होगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से कुल 150 प्रश्न होंगे। पेपर 2 घंटे 15 मिनट का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी। क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग 36.5%, MBC 34%, SC/ST 32% निर्धारित हैं। रिजल्ट विभिन्न शिफ्टों के लिए नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी होगा।

BSSC Calendar 2026: बिहार 2nd इंटर लेवल, CGL समेत 45 भर्तियों का कैलेंडर जारी; कब कौन सी परीक्षा होगी

कार्यालय परिचारी भर्ती में प्रारंभिक परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, कुल 2 घंटे का पेपर, जिसमें सामान्य अंकगणित 30 अंक, सामान्य ज्ञान 40 अंक और सामान्य हिंदी 30 अंक के होंगे। सही उत्तर पर 4 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।


सीजीएल-4 भर्ती में प्रारंभिक परीक्षा में 150 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे, 2 घंटे 15 मिनट का पेपर होगा, और प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती लागू होगी। प्रीलिम्स परीक्षा किताब सहित आयोजित होगी, जिसमें एनसीईआरटी, बिहार बोर्ड, CISCE आदि की पाठ्यपुस्तकें ही मान्य होंगी।


सभी भर्ती परीक्षाओं में अनारक्षित वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग 36.5%, अपि वर्ग 34%, SC/ST, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए 32% न्यूनतम अंक आवश्यक होंगे। ये परीक्षाएं बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं।

संबंधित खबरें