ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग

दानापुर में ब्रह्मर्षि परिवार की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह एवं भैयारी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक मनोज शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने स्वामी जी के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता बनाए...

बिहार न्यूज
समाज के लोगों ने लिया बड़ा संकल्प
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: ब्रह्मर्षि परिवार दानापुर की तरफ से रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह एवं भैयारी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।


सर गणेशदत्त महाविद्यालय RPS मोर में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीजेपी के वरिष्ठ नेता,अरवल से विधायक एवं ब्रह्मर्षि परिवार के सदस्य मनोज शर्मा व समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने किया। इस मौके पर स्वामी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। 


मनोज शर्मा ने कहा कि स्वामी जी ने 75 साल पहले जो रास्ता दिखाया था,उसपर चलने की जरूरत है। हमारी सरकार इस पर आज भी चल रही है। उन्होंने तब कहा था कि किसान और मजदूर को साथ आना होगा। स्वामी जी के नेतृत्व में बिहार में किसान आंदोलन हुआ,इतना बड़ा किसान आंदोलन शायद ही दुसरे राज्य में हुआ होगा।


अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मर्षि समाज को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हमारे समाज का गौरवपूर्ण इतिहास है, इसे और आगे बढ़ाना है।  समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। आपस में भाईचारा रखकर हम आगे बढ़ें। कार्यक्रम के बाद भैयारी भोज का आयोजन हुआ,जिसमें समाज के लोग शामिल हुए।


इस मौके पर ब्रह्मर्षि समाज से जुड़े कई लोगों ने बढ़चढ कर भाग लिया।आयोजन में मुख्य रूप से मुकुल सिंह की बड़ी भागीदारी रही।  अन्य लोगों में बिहार BJP के मीडिया सह प्रभारी सुनील सेवक समेत अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग

टैग्स