ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड में 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने फीटा काटकर किया। अब नए भवन में सिंगल विंडो सिस्टम, पेयजल सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

बिहार न्यूज
रजिस्ट्री ऑफिस का उद्घाटन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड में एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन आज हो गया। बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने फीटा काटकर और रिमोट से पर्दा हटाकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर मुंगेर के डीएम और एसपी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रजिस्ट्री कार्यालय के नये भवन का उद्घाटन हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। 


अपने दो दिवसीय मुंगेर दौरे के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर के हवेली खड़गपुर प्रखंड पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अन्य नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी में फीटा काटकर एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन कर मुंगेर की जनता को इसे समर्पित किया। 


इस मौके पर रजिस्ट्रार ने बताया कि पहले के निबंधन कार्यालय में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। निबंधन कराने वाले वाले लोगों को बैठने तक की व्यवस्था नहीं थीं। कागजात सही ढंग से नहीं रखे जा रहे थे। यहां तक कि काम करने वाले कर्मचारियों को भी काम करने में भारी परेशानी होती थी। लेकिन अब नए कार्यालय के बन जाने से सभी परेशानियां दूर हो गयी। 


उद्घाटन के बाद से ही यहां निबंधन का कार्य होने लगेगा। अब यहां नए भवन में कई अन्य सुविधाएं को भी लाया जाएगा। पीने के पानी सहित सिंगल विंडो सिस्टम भी लगाये गये हैं ताकि यहां पर रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके। नये रजिस्ट्री कार्यालय बनने से स्थानीय लोग भी काफी खूश हैं। उनका कहना है कि अब पहले जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पणमुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पणमुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पणमुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पणमुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पणमुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पणमुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण