ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

लालू यादव के कुंभ वाले बयान पर भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, कहा- सनातन पर चोट पहुंचाने वाले को जनता देगी जवाब

Sadhvi Niranjan Jyoti Targets Lalu Yadav: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के महाकुंभ वाले बयान पर साध्वी निरंजन ज्योति भड़क गई हैं। जानिये उन्होंने क्या कुछ कहा।

 Sadhvi Niranjan Jyoti Targets Lalu Yadav
लालू यादव पर भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Sadhvi Niranjan Jyoti Targets Lalu Yadav: बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में साध्वी निरंजन ज्योति ने लालू प्रसाद पर हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव के कुंभ वाले बयान पर साध्वी निरंजन ज्योति भड़क गई हैं। उन्होंने लालू यादव को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।


दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद लालू यादव ने रेलवे को दोषी ठहराया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि कुंभ का कोई मतलब नहीं है..कुंभ फालतू है। लालू यादव के इसी बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति भड़क गई हैं। उन्होंने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'लालू सनातन पर चोट पहुंचाने वाले हैं..ये वही हैं, जिन्होंने अयोध्या राम जन्मभूमि पर शौचालय बनाए जाने का बयान दिया था, इनको जवाब जनता देगी।'


लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करने के साथ साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मांग की कि अब वक्त आ गया है कि वक्फ बोर्ड की ही तरह सनातन बोर्ड की स्थापना की जाए।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता