ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

सदन में BJP विधायक ने बताया अपना दर्द, बोले ... दुर्भाग्य है कि MLA बनकर आया, नहीं पूछ पाता एक भी सवाल

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान अब बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा के एक और विधायक का दर्द बाहर आया है। उन्होंने कहा है कि, सदन के अंदर उन्हें सवाल तक कर

सदन में  BJP विधायक ने बताया अपना दर्द, बोले ...  दुर्भाग्य है कि MLA बनकर आया, नहीं पूछ पाता एक भी सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान अब बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा के एक और विधायक का दर्द बाहर आया है। उन्होंने कहा है कि, सदन के अंदर उन्हें सवाल तक करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। मेरे लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि मैं विधायक हूं फिर भी मुझे सवाल पूछने तक का मौका नहीं दिया जा रहा है। 


दरअसल, बिहार विधानमंडल का बजट सत्र संचालित है और इस बजट सत्र के शुरूआती दिनों से ही सदन के अंदर और बाहर भाजपा काफी आक्रामक रूप में नजर आ रही है।  चाहे वो तमिलनाडु हिंसा का मामला हो या लाली परिवार से जुड़ा मामला हरेक मामले में भाजपा सदन में जवाब मांग रही है। जिसके कारण सदन में काफी गहमागमी का माहौल बना हुआ है। इस बीच अब भाजपा के विधायक विनय बिहारी का दर्द बाहर आया है। 


बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा कि, सदन में बड़ी मुश्किल से सवाल किया जाता है और हम लोग बिना सवाल किए क्षेत्र में जाते हैं जनता हमसे सवाल करती है कि आपने ऐसा क्यों किया।  लेकिन, हकीकत है की मुझे सदन के अंदर सवाल पूछने ही नहीं दिया जाता है। यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं विधायक बनकर आ गया हूं। मैं अपने क्षेत्रीय सवाल को विधानसभा में नहीं उठा पा रहा हूं। 


मालुम हो कि, इससे पहले बीते मंगलवार को सदन के अंदर सवाल - जवाब को लेकर ही विवाद हुआ।  जिसके बाद भाजपा के विधायक के तरफ से सदन के नियमों के अनुकल कार्य न करने के मामले में उन्हें दो दिनों तक निलंबित करने का आदेश दिया गया।  जिसके बाद भाजपा ने काफी विरोध जताया और फिर इनका निलंबन वापस ले लिया गया। 


आपको बताते चलें कि, बीजेपी और आरजेडी विधायकों में बुधवार को विधानसभा परिसर में तीखी नोकझोंक हुई। विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक ने आंदोलन किया। इस दौरान वे पोर्टिको में बैठ गए थे। इसी दौरान आरजेडी के नेता लड्डू खाने भाजपा के पास आए। इसके बाद भाजपा के लोगों ने लड्डू खाने से मना कर दिया जिसके बाद वो आपस में उलझ गए और भाजपा के एक विधायक का कुर्ता भी फट गया। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें