ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

Sachin Pilot: इस दबंग लेडी सरपंच के क्रश हैं सचिन पायलट, कभी CM खट्टर के पैरों पर अपना दुपट्टा फेंकने से सुर्खियों में आई थीं नैना झोरड़

Sachin Pilot And Sarpanch Naina Jhorar: हरियाणा की यंग लेडी सरपंच नैना झोरड़ ने सचिन पायलट को अपना क्रश बताया है। उनका बयान वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया।

 Sachin Pilot And Haryana Sarpanch Naina Jhora
इस दबंग लेडी सरपंच के क्रश हैं सचिन पायलट
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Sachin Pilot And Sarpanch Naina Jhorar: हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ एक बार फिर से सुर्खियों में है। सरपंच नैना झोरड़ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उसे लेकर अब वह सफाई भी दे रही हैं। नैना झोरड़ ने एक पॉडकॉस्ट में अपनी पसंद के बारे में खुलकर बताया। पॉडकास्ट में सरपंच नैना झोरड़ ने कहा कि उन्हें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बहुत पसंद हैं। क्योंकि वह काफी सौम्य, सुंदर और शांति पसंद इंसान है। उन्होंने कहा कि हालांकि, वह कांग्रेस नेता सचिन पायलट से कभी मिली नहीं हैं, लेकिन 14 साल की उम्र से ही उन्हें वह पसंद करती हैं।


इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस पर नैना ने सफाई देते हुए कहा कि 'टीनऐज में किसी को कोई भी पंसद आ जाता है और उन्हें सचिन पायलट की पर्सनैलिटी अच्छी लगती है, लेकिन अब लोग इसे गलत ले रहे हैं।' उन्होंने कहा कि 'अगर कोई सलमान खान को पसंद करता है तो क्या उससे शादी कर लेगा? लोगों की सोच अच्छी होनी चाहिए।'


आपको बता दें कि नैना झोरड़ इस समय इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से जुड़ी हुई हैं। बीते साल नैना एक जनसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भिड़ गई थी और खट्टर के पैरों में उन्होंने अपना दुपट्टा फेंक दिया था। जिसके बाद वो लाइम लाइट में आ गई थीं। नैना उस घटना को लेकर बताती हैं कि 'मेरे पति पर हमला हुआ था और वो घायल हो गए थे। लेकिन मेरे पति पर ही केस दर्ज किया गया। हम पर ही हमला हुआ और हमीं पर केस दर्ज हुआ।' इस पर वह सीएम से कार्रवाई की मांग कर रही थी। हालांकि, बाद में उस केस में समझौता हो गया था।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता