ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

‘जो चोर होते हैं, वह सीनाजोरी से बात करते हैं’ सम्राट बोले- पाक की तरह यहां भी कुछ लोगों को ठंडा करने की जरुरत

SASARAM: सासाराम लोकसभा क्षेत्र के तिलौथू के बाबूगंज मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-तेजस्वी पर निशाना स

‘जो चोर होते हैं, वह सीनाजोरी से बात करते हैं’ सम्राट बोले- पाक की तरह यहां भी कुछ लोगों को ठंडा करने की जरुरत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सासाराम लोकसभा क्षेत्र के तिलौथू के बाबूगंज मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-तेजस्वी पर निशाना साधा है।


चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सावन में एक गरीब के बेटे ने हेलिकॉप्टर में बैठकर मछली खाया, जिसका उसे भगवान का श्राप लगा है। मछली का कांटा ऐसा पेट में अटका कि 34 साल का युवक व्हीलचेयर पर आ गया। 


उन्होंने तेजस्वी का नाम लिए बगैर कहा कि जो चोर होते हैं, वह सीनाजोरी से बात करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान जैसे देश को ठंडा कर दिया है, ऐसे में यहां के भी कुछ लोगों को ठंडा करने की जरूरत है। उन्होंने माफिया तंत्र को धमकी देते हुए कहा कि अगले डेढ़ साल तक बिहार में डबल इंजन की सरकार है। ऐसे में बालू, शराब और जमीन माफिया या तो बिहार छोड़कर भाग जाए और नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।


सम्राट ने लालू प्रसाद के परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि लालू का लालटेन सिर्फ अपने परिवार के लिए ही जलता है। वैसे भी अब बिहार लालटेन युग से बाहर निकल चुका है, तो लालटेन को समाप्त कर देने की जरुरत है। बता दें कि सम्राट चौधरी सोमवार को तिलौथू के बाबूगंज के मैदान में सासाराम संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम के लिए वोट मांगने पहुंचे थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता