ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने गिनाई नरेंद्र मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धि, लालू की बेटी ने धो डाला

Bihar Politics: एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे "देश की बदहाली के 11 साल" बताते हुए सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को कठघरे में खड़ा किया।

Bihar Politics:
रोहिणी आचार्य का हमला
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: केंद्र की सत्ता में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल बीत चुके हैं। साल 2014 में केंद्र में भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार की सत्ता में वापसी हुई थी और नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे। साल 2019 में दूसरी बार और 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार देश की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और वह तीन बार से देश के प्रधानमंत्री हैं। 


दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल बीच चुके हैं। इस दौरान सरकार ने कई विकास के कार्य किए हालांकि विपक्ष केंद्र की सरकार और पीएम मोदी पर हमलावर बना रहा। एनडीए सरकार के 11 साल बीतने पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और इसे देश की बदहाली के 11वां साल बताया है।


रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “देश की बदहाली के ग्यारह साल .. नेहरू जी , इंदिरा जी , यूपीए की सरकारों की उपलब्धियों में जबरिया खोट निकालते - निकालते, पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को अपना बताते - बताते ही बीत गए मोदी सरकार के ग्यारह साल .. ग्यारह सालों में कुछ ऐसा किया ही नहीं जिसे ये सरकार बता सके बेमिसाल, अर्थव्यवस्था कर दी फटेहाल और देश को दिया भ्रष्टाचार , बलात्कार व् झूठे प्रचार का उपहार..”


रोहिणी ने आगे लिखा, "देश की जमीन पर विदेशी अतिक्रमण , सीमा पार से धड़ल्ले से जारी घुसपैठ , अनवरत आतंकवाद का प्रहार , कमरतोड़ - बेलगाम महंगाई , बेहिसाब बेरोजगारी , डॉलर के मुकाबले दिन - ब - दिन कमजोर होता रूपया , देश पर विदेशी कर्जे का ऐतिहासिक बोझ , गलत विदेश - नीति से वैश्विक पटल पर अलग - थलग पड़ता भारत , पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में पिछले दो वर्षों से कायम अराजकता , संवैधानिक संस्थाओं - व्यवस्थाओं पर कब्जे की कोशिशें , संविधान को बदलने की कुत्सित मंशा , विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल"।


रोहिणी ने अंत में लिखा, "सैन्य - बलों के पराक्रम व् सेना के अभियानों को अपना श्रेय बता चुनावी - राजनीतिक फायदा लेने की कवायदें , सामाजिक - धार्मिक वैमनस्यता - विद्वेष का एकसूत्री एजेंडा, अल्पसंख्यकों - दलितों की प्रताड़ना , महीने भर के लिए मात्र पाँच किलो अनाज का झोला , चुनी गयी सरकारों को गिराने की साजिशें , सवाल उठाने वालों पर दमनात्मक - प्रतिशोधात्मक कार्रवाई, बलात्कारियों - यौनचारियों - भ्रष्टाचारियों को संरक्षण , संसाधनों - सरकारी उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपें जाने का सिलसिला " यही सब तो पिछले ग्यारह सालों में देश को मोदी सरकार से है मिला , मगर बड़ी बेशर्मी से अपनी पीठ खुद ही थपथपाने का जारी है सिलसिला..”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें