ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Politics: ‘सरकार पर BJP का कब्जा, नीतीश सिर्फ मुखौटा’ बिहार में कैबिनेट विस्तार पर रोहिणी का हमला

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधान सभा चुनाव होने है। इस बीच बिहार की राजनीती में काफी गहमा-गहमी चल रही है और बिहार में नीतीश कैबिनट का विस्तार हो गया है। बुधवार को सात विधायक

Bihar Politics
रोहिणी का हमला
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधान सभा चुनाव होने है। इस बीच बिहार की राजनीती में काफी गहमा-गहमी चल रही है और बिहार में नीतीश कैबिनट का विस्तार हो गया है। बुधवार को सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। यह सभी मंत्री बीजेपी के कोटे से हैं। कैबिनेट बटवारे के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है। अब राजद नेता रोहिणी आचार्य ने नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर हमला बोला है।


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है कि “नीतीश कुमार जी की कैबिनेट (सरकार) पर विखंडनकारी भाजपा का कब्ज़ा.. कैबिनेट विस्तार में अपनी पार्टी के एक भी मंत्री को शपथ नहीं दिला सके नीतीश कुमार.. भाजपा का फरमान मानने को लाचार - बेबस - निरीह , महज मुखौटा नीतीश कुमार .. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी फिर भी कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगा रहा भाजपा आलाकमान .. !!’


वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने मंत्रिमंडल में दलित समाज से किसी को भी मंत्री नहीं बनाने पर सवाल उठाया है और कहा है कि ‘नीतीश कुमार हमेशा कहते है कि सभी जातिको हम उचित प्रतिनिधित्व देंगे, लेकिन न तो दलित, न ही यादव और ना मुस्लिम समुदाय से किसी को मंत्रीमंडल में जगह दिया है।


बता दें कि बिहार में एनडीए सरकार का गठन 28 जनवरी 2024 को हुआ और सरकार बनाई गई। तब से अभी तक यह दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार है। इस विस्तार के बाद मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है। इनमें भाजपा के 21, जदयू के 13, हम के एक और एक निर्दलीय शामिल हैं।

संबंधित खबरें