ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar News: पटना में ई-रिक्शा और RLJP नेता की गाड़ी की टक्कर के बाद बवाल, पारस के नेता गोली चलाने का लगाया आरोप

Bihar News: गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच राजधानी पटना में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई है। राष्ट्रीय लोज जनशक्ति पार्टी के नेता की गाड़ी और एक ई-रिक्शा के बीच टक्कर के बाद भारी हंगामा हुआ है। लोजपा नेता ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

Bihar News
बीच सड़क पर बवाल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना में आज उस वक्त बवाल हो गया जब राष्ट्रीय लोजपा के नेता की गाड़ी की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। एक तरफ जहां पारस के नेता ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी तरफ ई-रिक्शा चालक का कहना था कि साइड लेने के दौरान उसकी ई-रिक्शा राष्ट्रीय लोजपा नेता की गाड़ी से सट गई, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई है।


दरअसल, पूरा मामला पटना के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र की है, जहां राष्ट्रीय लोजपा के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल की गाड़ी की टक्कर सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा से हो गई। इस घटना के बाद भारी बवाल हो गया। दोनों पक्ष के लोग बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को रफा-दफा किया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक रिजवान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।


लोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर फायरिंग की गई और उनकी गाड़ी में आग लगाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा है कि जानकारी देने के बावजूद पुलिस काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची। श्रवण अग्रवाल का कहना था कि उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गई है।


उधर, पुलिस की गिरफ्त में आए ई-रिक्शा चालक रिजवान की मानें तो वह बोरिंग रोड से सामान लेकर राजापुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लोजपा नेता श्रवण अग्रवाल रॉन्ग साइड से गाड़ी लेकर आ रहे थे, तभी ई-रिक्शा उनकी गाड़ी से सट गई। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी में श्रवण अग्रवाल के साथ चार और लोग सवार थे। माफी मांगने के बावजूद उनलोगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसकी ई-रिक्शा को भी तोड़ दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता