ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: ‘तुम तो ठहरे परदेसी.. वादा कब निभाओगे’ अमित शाह के बिहार दौरे पर आरजेडी का पोस्टर

Bihar Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हैं. शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत में गर्मी आ गई. आऱजेडी ने उनके दौरे को लेकर निशाना साधा है.

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। पटना में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होने के बाद शाह आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के गृह जिला गोपालगंज में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने पटना में राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर लगाकर शाह पर तंज किया है।


दरअसल, इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी चुनाव को देखते हुए अमित साह मिशन बिहार पर पहुंचे हैं। अमित शाह आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के गढ़ माने जाने वाले गोपालगंज से आज बिहार में चुनावी शंखनाद करने वाले हैं। गोपालगंज में आयोजित रैली में शाह लालू फैमिली और आरजेडी पर हमला बोलेंगे। शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गर्म है।


इसी बीच राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर लगाकर शाह के दौरे पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में केंद्र सरकार के वादों का जिक्र किया गया है और लिखा गया है कि... तुम तो ठहरे परदेसी, वादा कब निभाओगे। इसके साथ ही इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी दिखाया गया है और सीएम से कहा गया है कि वह अमित शाह से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की अपील करें।


राबड़ी आवास के बाहर लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि, 15 लाख रुपया अकाउंट में कब आएगा, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार कब मिलेगा, काला घन कब वापस आएगा, किसानों की आय कबतक दोगुनी होगी। पोस्टर में शाह की तस्वीर के नीचे लिखा गया है, बिहार में आपका स्वागत है, मगर फिर से ऐसा वादा मत कीजिएगा। बता दें कि आरजेडी नेता संजू कोहली की तरफ से यह पोस्टर लगाया गया है।


Bihar Politics: ‘तुम तो ठहरे परदेसी.. वादा कब निभाओगे’ अमित शाह के बिहार दौरे पर आरजेडी का पोस्टर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता