ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

RJD पर सुशील मोदी का तीखा हमला, कहा- ओवैसी की पार्टी का असर दिखने लगा है

PATNA: बिहार विधानसभा में राष्‍ट्र गीत 'वंदे मातरम' के अपमान को लेकर बीजेपी नेता और राजसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। मोदी ने विपक्ष से सवाल

RJD पर सुशील मोदी का तीखा हमला, कहा- ओवैसी की पार्टी का असर दिखने लगा है
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में राष्‍ट्र गीत 'वंदे मातरम' के अपमान को लेकर बीजेपी नेता और राजसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। मोदी ने विपक्ष से सवाल पूछा है कि पार्टी बताये कि उसने ऐसे विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई की ? क्या राजद राष्ट्र गीत के अपमान को सही मानता है? दरअसल, विधानसभा के मानसून सत्र के आख‍िरी दिन वंदे मातरम शुरू होने के बावजूद राजद के विधायक सदन में अपनी सीट पर बैठे रहे। इसपर कई नेताओं ने उनकी निंदा की। अब सुशील मोदी ने पार्टी से कड़े सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। 



सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के दो विधायकों ने विधानसभा के पिछले सत्र में राष्ट्र गीत का अपमान किया था। जब इसी दल के 4 विधायक राजद में शामिल हुए, तब बड़ी पार्टी पर छोटी पार्टी से आये लोगों का असर दिखना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार विधानसभा सत्र का समापन राष्ट्र गीत वंदेमातरम से करने की परम्परा है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल राजद के एक विधायक ने शुक्रवार को राष्ट्र गीत के समय खड़े न होकर इसका अपमान किया।



बीजेपी नेता ने आरजेडी से अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उनका कहना है कि अब आरजेडी पर एआइएमआइएम का असर दिखने लगा है, इसीलिए पार्टी के विधायक ऐसी हरकत करने लगे हैं।