ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

RJD विधायक ने ब्राह्मणों को लेकर क्या कहा? वीडियो फिर हुआ वायरल

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है, जिसमें वह ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं।

ब्राह्मण विवाद, आरजेडी विधायक, यदुवंश कुमार यादव, विवादित बयान, बिहार चुनाव, ब्राह्मण डीएनए जांच, रूस ब्राह्मण, ब्राह्मण निर्वासन, चुनावी राजनीति, सोशल मीडिया वायरल, Brahmin controversy, RJD MLA, Yadu
Rjd ex Mla picture
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

RJD विधायक ने ब्राह्मणों को लेकर क्या कहा? वीडियो फिर हुआ वायरल

Bihar politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव का दो साल पुराना एक विवादित वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि ब्राह्मण मूल रूप से रूस के निवासी हैं और उन्हें भारत से बाहर कर देना चाहिए।

जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है। विरोधी दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं पुराने वीडियो वायरल कर चुनावी माहौल को गरमाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन चुनावी माहौल में इसे दोबारा प्रसारित किया जा रहा है।

पूर्व विधायक का दावा – ब्राह्मण रूस के निवासी

राजद के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने 29 अप्रैल 2023 को बिहार के सुपौल जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि ब्राह्मण मूल रूप से रूस और अन्य यूरोपीय देशों के रहने वाले हैं, जो भारत में आकर बस गए। उन्होंने अपने भाषण में इस दावे को कई बार दोहराया।

DNA जांच का हवाला देकर विवादित बयान

पूर्व विधायक ने अपने बयान में यह भी कहा कि डीएनए जांच से यह साबित हुआ है कि भारत में कोई भी ब्राह्मण मूल रूप से इस देश का निवासी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज देश को विभाजित कर शासन करना चाहता है और इसलिए उन्हें भारत से बाहर कर देना चाहिए। इसके विपरीत, उन्होंने यह दावा किया कि यादव समाज भारत का मूल निवासी है।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ा विवाद

इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद छिड़ गया है। चुनावी माहौल में इसे एक बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है, क्योंकि इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।


टैग्स