ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलादर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसला

RCP सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत 4 लोगों ने दी बधाई, बिहार के किसी नेता ने नहीं दी शुभकामना

DESK: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह (RCP SINGH)का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी के साथ-साथ हरियाणा के मुख्य

RCP सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत 4 लोगों ने दी बधाई, बिहार के किसी नेता ने नहीं दी शुभकामना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह (RCP SINGH)का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी आरसीपी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इनके अलावे बिहार के किसी भी दल के नेता ने आरसीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। खुद उनकी पार्टी जेडीयू के किसी भी नेता का बधाई वाला संदेश नहीं आया है। वही बिहार बीजेपी के किसी नेता ने भी आरसीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है।  


बता दें की आज बुधवार 7 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का बर्थडे है और आज ही उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे राज्यसभा के सदस्य थे। कल उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। बीजेपी ने इस बार उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार इस्तीफे के बाद आरसीपी सिंह ने धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई है। 


बता दें कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जेडीयू कोटे से बिहार से आते हैं कल गुरुवार को दोनों नेताओं का कार्यकाल खत्म होने वाला है। उससे पहले आज बुधवार को आरसीपी सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज अंतिम दिन वे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने अपने  जन्मदिन के मौके पर मंत्री पद से इस्तीफा दिया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी आरसीपी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इनके अलावे बिहार के किसी भी दल के नेता ने आरसीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है।