ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Viral Audio: भाई वीरेंद्र के बाद एक और RJD नेता का ऑडियो वायरल, पूर्व विधायक ने बताया विरोधियों की साजिश

Bihar Viral Audio: राजद नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र राम का गाली-गलौज भरा ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है। पूर्व विधायक ने इसे रिश्तेदार संग पुरानी बातचीत बताते हुए राजनीतिक साजिश करार दिया है।

Bihar Viral Audio
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Viral Audio: बिहार के आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के बाद अब पूर्वी चंपारण से राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र राम का एक विवादित गाली-गलौज भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में पूर्व विधायक किसी से फोन पर गाली गलौज कर रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल ऑडियो पर सफाई देते हुए राजेंद्र राम ने कहा कि “यह ऑडियो मेरे संबंधी संजय राम के साथ बातचीत का है। हम आपस में रिश्तेदार हैं और पारिवारिक बातचीत में इस तरह की बातें कभी-कभी हो जाती हैं। लेकिन इसे राजनीतिक साजिश के तहत वायरल किया गया है, ताकि मेरी छवि को धूमिल किया जा सके”।


उन्होंने आगे बताया कि “संजय राम ने खुद स्वीकार किया है कि यह ऑडियो करीब 5 साल पुराना है। वह न सिर्फ मेरे रिश्तेदार हैं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी मेरे साथ जुड़े रहे हैं। आज की राजनीति में इस तरह की पुरानी बातों को उछालकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।”


राजेंद्र राम ने जनता से अपील करते हुए कहा, “लोग मेरे स्वभाव और आचरण को भलीभांति जानते हैं। जनता को मेरे ऊपर पूरा विश्वास है। इसलिए इस मामले को बेवजह तूल देने की जरूरत नहीं है। यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके जरिए मुझे और मेरी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है।”

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता