ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

राजधानी में पूरा हुआ जातिगत गणना का काम, 15 अप्रैल से शुरू हुई थी गिनती; जानिए अबतक क्या- क्या हुआ

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में दूसरे चरण में जाति गणना का काम पूरा हो चुका है। राजधानी में दूसरे चरण की गणना की शुरुआत 15 अप्रैल को हुई थी। इस गणना के कार्य में 12 हजार के

राजधानी में पूरा हुआ जातिगत गणना का काम, 15 अप्रैल से शुरू हुई थी गिनती; जानिए अबतक क्या- क्या हुआ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में दूसरे चरण में जाति गणना का काम पूरा हो चुका है। राजधानी में दूसरे चरण की गणना की शुरुआत 15 अप्रैल को हुई थी। इस गणना के कार्य में 12 हजार के अधिक कर्मियों को लगाया गया था। अब इसके बादआज से मोबाइल एप के जरिए जाति गणना के कार्य की समीक्षा की जाएगी।


दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में दूसरे चरण में जाति गणना का काम पूरा हो चुका है. इसमें 13 लाख 69 हजार परिवारों की गिनती हुई है। जिले में 13.69 लाख परिवारों की जाति गणना पूरी कर ली गई है। दूसरे चरण में हाइकोर्ट से रोक हटाने से संबंधित आदेश पारित होने के बाद दो अगस्त से गणना शुरू की गई थी। शनिवार पांच अगस्त को अंतिम दिन एक लाख नौ हजार 573 परिवारों का सर्वे हुआ। चार अगस्त को 12 लाख 59 हजार 427 परिवारों की गणना पूरी हुई थी। गणना का काम पूरा होने पर रिपोर्ट सरकार को भेजी गयी है।


मालूम हो कि, दूसरे चरण की गणना का कार्य मोबाइल एप से किया गया है। वहीं, जो परिवार दूसरे चरण में गणना से छूट गए है। उन्हें चिन्हित किया जाएगा और उनकी पहचान की जाएग। दूसरे चरण में नौ लाख 35 हजार 507 परिवारों की गणना के बाद न्यायालय के आदेश के बाद गणना पर रोक लगी थी। इसके बाद शेष 33 हजार 493 परिवार बचे थे और हाई कोर्ट के आदेश के बाद फिर से दो अगस्त से गणना का कार्य शुरु हुआ था, अब इनका गणना ख़त्म कर लिया गया है। 


इधर, जाति गणना मामले में सात अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पटना हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील याचिका दायर की गयी है।  पटना हाइकोर्ट ने राज्य सरकार पर जाति गणना करने पर लगी रोक लगा हटा ली थी। इसके खिलाफ नालंदा के अखिलेश कुमार सिंह एवं अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें