ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का ऑफिसियल फेसबुक पेज हैक, साइबर थाने में FIR दर्ज

बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज को कथित तौर पर हैक किए जाने का मामला सामने आया है। उनके सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Mukesh Sahani
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Mukesh Sahani: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज को कथित रूप से हैक कर अनधिकृत नियंत्रण प्राप्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पटना साइबर थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



साइबर थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में जितेंद्र कुमार ने बताया है कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/sonofmallah) का इस्तेमाल उनकी सार्वजनिक गतिविधियों, आधिकारिक सूचनाओं और महत्वपूर्ण संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेज पर कथित तौर पर अनधिकृत पहुंच और नियंत्रण प्राप्त किए जाने से उसके दुरुपयोग की आशंका पैदा हो गई है।



आवेदन में कहा गया है कि फेसबुक पेज पर अनधिकृत नियंत्रण के कारण भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने और मुकेश सहनी की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।



जितेंद्र कुमार ने अपने आवेदन में साइबर फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि फेसबुक पेज से जुड़े लॉगिन रिकॉर्ड, ईमेल और मोबाइल नंबर में किए गए संभावित बदलावों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की तकनीकी जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही फेसबुक की मूल कंपनी मेटा से समन्वय स्थापित कर संबंधित डिजिटल साक्ष्यों और लॉगिन रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है।



आवेदन में पेज का नियंत्रण उसके अधिकृत संचालक को वापस दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया है। साथ ही, जांच के दौरान सामने आने वाले लोगों की भूमिका और संलिप्तता का तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई है।



शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रारंभिक जानकारी के आधार पर दिया गया है। संबंधित व्यक्तियों की संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जानी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता