ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

‘अपराधियों जैसी भाषा बोल रहे प्रशांत किशोर’, युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह का बड़ा हमला

Bihar Politics: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर प्रशांत किशोर की राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर हत्या की राजनीति की जा रही है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर खुलेआम गुंडई पर उतर आए हैं और उनकी भाषा राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है।



रोहित सिंह ने दावा किया कि प्रशांत किशोर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ हिंसा की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर प्रशांत किशोर अब हत्या की राजनीति का रास्ता अपना रहे हैं। 



उन्होंने कहा कि गांधी के रास्ते पर चलने की बात करने वाले प्रशांत किशोर अब अपराधियों जैसी भाषा बोल रहे हैं। रोहित सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि बांकीपुर उपचुनाव के समय ही प्रशांत किशोर और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बीच कथित राजनीतिक सांठगांठ स्पष्ट हो गई थी।



रोहित सिंह ने प्रशांत किशोर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें सम्राट चौधरी से प्रतिस्पर्धा करनी है, तो उन्हें विकास के मुद्दे पर राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने सम्राट चौधरी को सामाजिक न्याय आंदोलन का मसीहा बताते हुए कहा कि बिहार की जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी खेमे में बेचैनी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता