ब्रेकिंग
अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां

‘बेलगाम और अहंकारी हो गई है BJP सरकार’, प्रशांत किशोर का CM सम्राट चौधरी पर तीखा हमला

Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने जमुई में MLC चुनाव के प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, NDA और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर अहंकारी होने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: MLC चुनाव को लेकर आयोजित प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जमुई पहुंचे प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा पर निशाना साधा। PK ने आरोप लगाया कि सरकार बेलगाम और अहंकारी हो गई है। 



उन्होंने कहा कि भगवान को भी भाजपा वाले मोदी जी से घर दिलवा रहे हैं, यह अहंकार की पराकाष्ठा है। उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि अगर लोग उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं, तो इस चुनाव में NDA उम्मीदवार को हराएं।



प्रशांत किशोर ने इस दौरान पटना स्नातक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर NDA पर निशाना साधा। उन्होंने पटना स्नातक चुनाव में अनुज सिंह और नीरज कुमार के बीच मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि अनुज सिंह के समर्थन में कई लोग हैं, जिनमें अनंत सिंह भी शामिल हैं। 



PK ने दावा किया कि कोसी स्नातक चुनाव में भी जदयू और भाजपा के कई लोग जन सुराज के उम्मीदवार की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होने को है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA के किसी उम्मीदवार के समर्थन में अब तक एक शब्द नहीं कहा है।



इस दौरान प्रशांत किशोर ने SIR को लेकर राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर संवैधानिक संस्थाएं अपनी भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाएंगी, तो विरोध-प्रदर्शन होंगे। PK ने कहा कि सवाल केवल ज्ञानेश कुमार का नहीं है, बल्कि पिछले 8-10 वर्षों में चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगे हैं।



उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव संचालन के तरीके से ऐसा प्रतीत होता है कि आयोग सत्तारूढ़ भाजपा की मदद कर रहा है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव रविवार के बजाय शुक्रवार को कराए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए और दावा किया कि इससे मुस्लिम मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता