ब्रेकिंग
2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?

Bihar Politics: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास को खाली करने की नोटिस अवधि आज समाप्त हो रही है। शिफ्टिंग शुरू हो चुकी है। नया सरकारी आवास अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। ऐसे में लालू परिवार के तेजस्वी यादव के आवास में शिफ्ट होने की संभावना है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar Politics: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी नोटिस की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है। हालांकि, लालू परिवार का अगला ठिकाना क्या होगा, इस पर अभी अंतिम फैसला सामने नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि 1 जुलाई से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में अस्थायी रूप से शिफ्ट हो सकते हैं।


10 सर्कुलर रोड से शुरू हुई सामानों की शिफ्टिंग

रविवार देर शाम से ही 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से सामान हटाने का काम शुरू हो गया। बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरों समेत कई सरकारी और निजी सामान हटाए जा चुके हैं। राबड़ी देवी का अधिकांश सामान फिलहाल कौटिल्य नगर स्थित निजी मकान में रखा जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या लालू परिवार आज ही सरकारी बंगला खाली करेगा या फिर समय-सीमा समाप्त होने के बाद भवन निर्माण विभाग बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करेगा।


चार नोटिस के बाद जारी हुआ अंतिम अल्टीमेटम

भवन निर्माण विभाग ने 22 जून को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया था। इससे पहले विभाग चार बार नोटिस भेज चुका था, लेकिन बंगला खाली नहीं किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा समाप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सरकार पहले ही यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर चुकी है, लेकिन राबड़ी देवी के कब्जे में होने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल सका है।


राबड़ी देवी के सामने फिलहाल तीन विकल्प

अगर 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया जाता है, तो राबड़ी देवी और उनके परिवार के सामने फिलहाल तीन विकल्प मौजूद हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास, जहां परिवार अस्थायी रूप से रह सकता है। सरकार की ओर से आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास और कौटिल्य नगर और महुआ बाग स्थित परिवार के निजी आवास, जिनका निर्माण अभी जारी है।


39 हार्डिंग रोड का आवास अभी तैयार नहीं

सरकार की ओर से आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास का करीब 70 प्रतिशत निर्माण कार्य ही पूरा हो पाया है। कई कमरों में पेंटिंग, फर्नीचर, एसी इंस्टॉलेशन, परिसर की सफाई और गेटों की पेंटिंग का काम अभी बाकी है। लालू प्रसाद यादव के लिए तैयार किए जा रहे विशेष कमरे में भी इंटीरियर और फर्नीचर का कार्य अधूरा है। करीब 50 से अधिक मजदूर लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के अनुसार इसे पूरी तरह रहने योग्य बनने में अभी कम से कम एक सप्ताह और लग सकता है।


दोनों निजी आवास भी अभी निर्माणाधीन

कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में इलेक्ट्रिकल फिटिंग, इंटीरियर, फॉल्स सीलिंग, फर्नीचर और फिनिशिंग का काम जारी है। इसे तैयार होने में अभी 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। वहीं महुआ बाग स्थित दूसरे निजी आवास में भी निर्माण कार्य अधूरा है। यहां इंटीरियर, इलेक्ट्रिकल और फिनिशिंग समेत कई काम बाकी हैं। जानकारी के अनुसार, इस भवन को पूरी तरह तैयार होने में अभी तीन से चार महीने का समय लग सकता है।


सरकारी सामान की सूची मांगी

इस बीच राबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी सामानों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि आवास खाली करते समय सभी सरकारी सामानों का सही मिलान सुनिश्चित किया जा सके, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो और यह स्पष्ट रहे कि कोई भी सरकारी सामान अपने साथ नहीं ले जाया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता