ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar Politics: (R) LJP ने वक्फ संशोधन विधेयक का किया विरोध, बिल के खिलाफ अभियान चलाने का एलान

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय लोजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्रवण कुमार अग्रवाल, ने रविवार को पटना में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ खुले संघर्ष का ऐलान किय

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय लोजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्रवण कुमार अग्रवाल, ने रविवार को पटना में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ खुले संघर्ष का ऐलान किया है। उन्होंने यह घोषणा की कि पार्टी राज्य भर में इस बिल के खिलाफ अभियान चलाएगी। 


अग्रवाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए सरकार मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार देश के अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है। वक्फ संशोधन विधेयक के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार की मंशा गलत है, और यह विधेयक वक्फ संपत्तियों को बड़े उद्योगपतियों को सौंपने की योजना का हिस्सा है। 


अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि वक्फ विधेयक पर गठित जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) ने विपक्ष के किसी भी सुझाव को स्वीकार नहीं किया, जो वक्फ संपत्तियों के संबंध में सरकार की नीयत पर सवाल उठाता है। श्रवण अग्रवाल ने यह भी याद दिलाया कि उनके पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान ने देश के मुस्लिम समाज के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर अटल बिहारी वाजपेई के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। 


उन्होंने 2005 में बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की आवाज उठाई थी, जिस पर पार्टी को एक बड़ा नुकसान भी हुआ था। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी वक्फ संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करती है और पार्टी पूरी तरह से वक्फ संपत्ति को लेकर देश के मुसलमानों के साथ खड़ी है।

टैग्स