ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

R K Sinha Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर के सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुए भर्ती

R K Sinha Hospitalized: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व सांसद आर के सिन्हा की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Politics
आर के सिन्हा अस्पताल में भर्ती
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

R K Sinha Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आईसीयू वार्ड में उनका इलाज जारी है।


दरअसल, बीते 17 जनवरी को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसी रात उनका ऑपरेशन किया गया था। परिवार के लोगों द्वारा इसकी जानकारी आज दी गई।


हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर आर के सिन्हा और उनके बेटे रितुराज सिन्हा ने आरा स्थित आवास पर दही-चूड़ा का भोज दिया था। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायवाल समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए थे।


बता दें कि आरके सिन्हा बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। बिहार के बक्सर में जन्में आर के सिन्हा ने पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआथ की थी। नौकरी जाने के बाद उन्होंने एसआईएस सेक्यूरिटी कंपनी की शुरुआत की थी। 230 रुपए से शुरु कंपनी आज 15 हजार करोड़ की हो गई है औऱ दो लाख से अधिक कर्मचारी कंपनी में काम करते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता