ब्रेकिंग
"100 में नहीं होगा, 200 दो..." जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ‘रेट फिक्स’ का आरोप, PHC का वीडियो वायरलबिहार में कारोबारी के घर से जेवर समेत 7 लाख कैश ले उड़े चोर, विरोध करने पर महिला को मारी गोलीमानवाधिकार आयोग ने NTPC और SSP को भेजा नोटिस, बिहार में तीन बच्चों की मौत पर मांगा जवाबबिहार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोपभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड के साथ उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम"100 में नहीं होगा, 200 दो..." जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ‘रेट फिक्स’ का आरोप, PHC का वीडियो वायरलबिहार में कारोबारी के घर से जेवर समेत 7 लाख कैश ले उड़े चोर, विरोध करने पर महिला को मारी गोलीमानवाधिकार आयोग ने NTPC और SSP को भेजा नोटिस, बिहार में तीन बच्चों की मौत पर मांगा जवाबबिहार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोपभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड के साथ उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती

PATNA: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PATNA: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर शाम पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल शाहनवाज की हालत स्थिर बनी हुई है।


बता दें कि शाहनवाज हुसैन की पहचान बीजेपी के बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर है। वे लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ साथ वे पिछली नीतीश सरकार में उन्होंने उद्योग मंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभाई और उद्योग के क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं।