ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Prashant Kishore: पटना के मरीन ड्राइव में चलेगा प्रशांत किशोर का सत्याग्रह, जिला प्रशासन ने शर्तों के साथ दी इजाजत

Prashant Kishore: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में सत्याग्रह कर रहे प्रशांत किशोर जल्द ही मरीन ड्राइव के पास आमरण अनशन करते दिखेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें इसके लिए अनुमति दे दी गई है.

prashant kishore
प्रशांत किशोर को मिली अनुमति
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Prashant Kishore: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर पिछले कई दिनों से सत्याग्रह कर रहे प्रशांत किशोर अब पटना के मरीन ड्राइव के पास सत्याग्रह करेंगे। इसके लिए पटना जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें इजाजत दे दी गई है हालांकि जिला प्रशासन ने कुछ सर्तें भी लगाई हैं। इससे पहले बिना इजाजत के प्रशांत किशोर टेंट सिटी बनवा रहे थे, जिसे जिला प्रशासन ने रोक दिया था।


पटना जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर की मांग पर उन्हें मरीन ड्राइव के पास सत्याग्रह करने की इजाजत दे दी है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को पत्र लिखा था और कहा था कि एसडीएम ने मरीन ड्राइव के नजदीक कैंस संचालन पर रोक लगा दिया है, जिससे तत्काल हटाया जाए।


जिसके बाद डीएम ने इस मामले में हस्तक्षेप की और प्रशांत किशोर को सत्याग्रह करने की अनुमति दे दी है। जिला प्रशासन ने शर्त रखी है कि वहां किसी भी तरह से विधि व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए, अगर ऐसा होता है तो उसके जिम्मेवारी प्रशांत किशोर होंगे। अनुमति मिलने के बाद अब जल्द ही पीके मरीन ड्राइव में आमरण अनशन करते नजर आएंगे।


बता दें कि कोर्ट से बेल मिलने के बाद प्रशांत किशोर पटना के मरीन ड्राइव इलाके में बड़े पैमाने पर सत्याग्रह करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए मरीन ड्राइव के पास खाली जमीन में पीके की तरफ से टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन जिला प्रशासन ने उसे अवैध करार देते हुए टेंट सिटी के निर्माण को रोक दिया था। टेंट सिटी बनाने के लिए किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता