ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

हर हाल में BJP को बांकीपुर में हराएंगे, मोतिहारी में प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा

मोतिहारी पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा और सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट पर भाजपा को हराने के लिए जन सुराज पूरी ताकत लगाएगा और बिहार की राजनीति को असली मुद्दों पर केंद्रित करने की जरूरत है।

बिहार न्यूज
बीजेपी पर जमकर हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पहुंचे जन सुराज के मुख्य सूत्रधार एवं जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है, लेकिन वहां भाजपा को हराने के लिए जन सुराज हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो उनकी टीम किसी भी हद तक जाकर भाजपा को पराजित करने का काम करेगी। 


प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज को हराने के लिए पैसे का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना था कि लोगों को दस-दस हजार रुपये देकर चुनाव को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि ठीक उसी तरह, इस बार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को हराने के लिए जन सुराज पूरी ताकत झोंक देगा और हर रणनीति अपनाई जाएगी। 


जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या वह खुद बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने इस पर सीधे जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने केवल इतना कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भाजपा को उसके ही गढ़ में हराना है और इसके लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। कहा कि केवल रंग बदल लेने से वास्तविकता नहीं बदलती। 


उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार को ‘जंगलराज’ कहा जाता था, तब वर्तमान मुख्यमंत्री कहां थे और उन्होंने उस समय क्या भूमिका निभाई थी? हरा रंग को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि रंग बदलने की राजनीति से जनता का भला नहीं होने वाला। 


उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि बिहार में पलायन का “रंग” बदले, यानी लोगों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध की स्थिति में सुधार होना चाहिए और कानून-व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति को असली मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए, ना कि हरे, लाल या पीले रंग की बहस में उलझकर जनता का ध्यान भटकाया जाए।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट