ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

PM Modi Bihar Visit: ‘नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा NDA’ प्रधानमंत्री मोदी ने समस्तीपुर से मिशन बिहार का किया आगाज

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से मिशन बिहार की शुरुआत की। रैली में मोदी ने राजद और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ाने का आरोप लगाया और जनता से एनडीए को भारी समर्थन देने की अपील की।

PM Modi Bihar Visit
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से मिशन बिहार की शुरुआत की। यह बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम की पहली रैली थी। लाखों की जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने राजद और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि इस चुनाव में जनता के समर्थन से एनडीए बिहार में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर सरकार बनाएगी।


पीएम ने रैली में कहा कि, “राजद और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है। ये लोग हजारों करोड़ के घोटाले में जमानत पर चल रहे हैं। उनकी चोरी की आदत इतनी बढ़ गई है कि जननायक की उपाधि की चोरी तक में लगे हैं। बिहार के लोग कर्पूरी ठाकुर के अपमान को कभी नहीं भूलेंगे। जब नियत साफ और विजन स्पष्ट होता है, जनता भरपूर आशीर्वाद देती है। लेकिन इनकी नियत हमेशा अपनी निजी सुविधाओं और परिवार के भविष्य के लिए जनता के हक का अपहरण रही है।”


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश के कई राज्यों में जनता ने एनडीए को लगातार काम करने का मौका दिया। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता ने एनडीए को सुशासन, जनता की सेवा और विकास के लिए बार-बार समर्थन दिया। मोदी ने भरोसा जताया कि बिहार में भी नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जीत हासिल करेगा।


उन्होंने 2005 के अक्टूबर का भी स्मरण कराया, जब बिहार ने जंगल राज्य से मुक्ति पाई और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने सुशासन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि उस समय केंद्र में कांग्रेस-राजद की सरकार थी, जिसने बिहार में नीतीश सरकार के सामने कई चुनौतियां खड़ी की। आरजेडी तब कांग्रेस को धमकाया करता था कि अगर नीतीश कुमार की कोई बात मानी गई तो बिहार में केंद्र का समर्थन वापस ले लिया जाएगा और सरकार गिरा दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता