ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

PM Modi Donald Trump Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, ट्रंप बोले- 'मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर, मेरा उनसे कोई मुकाबला नहीं'

PM Modi Donald Trump Meet: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 'मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर हैं और उनका मेरे साथ कोई मुकाबला नहीं है।'

PM Modi Donald Trump Meet
अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले PM मोदी
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

PM Modi Donald Trump Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर हैं। भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात पीएम मोदी वॉशिंगटन पहुंचे। आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती नजर आई। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर कहा,'मोदी मुझसे भी ज्यादा सख्त नेगोशिएटर हैं और उनका मेरे साथ कोई मुकाबला नहीं है। ' डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के पहले दिन ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। 


डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा- 'पीएम मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर हैं'। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दोनों देशों के बीच 'बहुत एकता और बहुत दोस्ती है।' पीएम मोदी के साथ अपनी मीटिंग के दौरान ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध और भी मजबूत होने जा रहे हैं। जब उनसे उनके और पीएम मोदी के बीच संबंधों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,'किसी भी चीज़ से ज़्यादा, हमारे (पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप) बीच बहुत एकता है, हमारी बहुत अच्छी दोस्ती है। मुझे लगता है कि यह और भी करीब आने वाला है, लेकिन हमें देशों के रूप में एकजुट रहना चाहिए। हम दोस्त हैं और हम ऐसे ही बने रहेंगे।' 


पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीया वार्ता के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। साझा प्रेस क्रांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका एक साथ खड़े रहेंगे। हम इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पार आतंकवाद के उन्मूलन के लिए ठोस कार्रवाई आवश्यक है। मैं राष्ट्रपति का आभारी हूं कि उन्होंने 2008 में भारत में नरसंहार करने वाले अपराधी को अब भारत के हवाले करने का निर्णय किया है। भारत की अदालतें उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें