ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, संपत्ति जब्ती के प्रस्ताव कोर्ट भेजे गए; चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, संपत्ति जब्ती के प्रस्ताव कोर्ट भेजे गए; चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिल

‘ये लोग तो अब बोल रहे हैं, हम तो जब बूतरू थे तब से जय छठी मईया बोलते आए हैं ; लालू को सनातन विरोध बताने पर भड़के तेजस्वी

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान बयानबाजियों का दौर चरम पर है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर बयानों के बाण बरसा रहे हैं। नवादा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

‘ये लोग तो अब बोल रहे हैं, हम तो जब बूतरू थे तब से जय छठी मईया बोलते आए हैं ; लालू को सनातन विरोध बताने पर भड़के तेजस्वी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान बयानबाजियों का दौर चरम पर है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर बयानों के बाण बरसा रहे हैं। नवादा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी को सनातन विरोधी बताया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ही जय छठी मईया बोलकर की थी। 


पीएम मोदी द्वारा लालू परिवार को सनातन विरोधी बताने पर तेजस्वी ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा कि हमको किसी को कुछ बताने की जरुरत नहीं है और न ही बीजेपी के लोगों को सफाई देने की ही आवश्यकता है। हमलोग सभी धर्म के लोगों का सम्मान करते हैं। पूजा-पाठ की तो बात छोड़िए हमारे घर में ही मंदिर है, सभी लोगों ने देखा है। 


तेजस्वी ने कहा कि हमारे परिवार के लोग अक्सर पूजा-पाठ करते रहते हैं। मेरे परिवार के एक भी ऐसे सदस्य को बता दीजिए जो पूजा-पाठ नहीं करता हो। मेरी मां लंबे समय से छठ पूजा करती रही हैं। अब न ये लोग जय छठी मईया कह रहे हैं, हमलोग तो जब बुतरू (बच्चा) थे तब से जय छठी मईया कह रहे हैं। ये लोग न तो बेरोजगारी पर बात करते हैं और न महंगाई पर कुछ बोलते हैं।


बता दें कि विगत 7 अप्रैल को नवादा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन के लोगों को सनातन विरोधी बताया था। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेताओं पर जमकर हमला किया था। पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों की प्रभु राम से दुश्मनी है, इसलिए प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए। रामनवमी आ रहा है, पाप करने वालों को भूलना मत।