ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पलायन, अराजकता और भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है झारखंड : रांची पहुंची निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

RANCHI : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को रांची पहुंची हुई हैं। वह बेहतर झारखंड विषय पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विच

पलायन, अराजकता और भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है झारखंड : रांची पहुंची निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को रांची पहुंची हुई हैं। वह बेहतर झारखंड विषय पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल होंगी। इसके साथ ही कार्निवाल में आयोजित महिला सम्मेलन को भी संबोधित भी करेंगी। स्टेकहोल्डर्स के बीच संवाद होने से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना बनेगी और उद्यमियों का प्रोत्साहन होगा। बैठक का आयोजन मौजूदा आचार संहिता के अनुसार ही संपन्न होगा। 


पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री रांची पहुंची हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री के साथ कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित हैं। चैंबर द्वारा बेहतर झारखण्ड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 


वहीं, कार्यक्रम को संबोधित सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। इसके बाद देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस विषय पर अपनी बातें रखी। इस दौरान उन्होंने राज्य में हो रहे पलायन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज झारखंड पलायन, अराजकता, भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है।