ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Patna University Election: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची जारी

Patna University Election: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह में कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वे

Patna University Election
पीयू छात्र संघ चुनाव
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna University Election: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह में कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। सूची में कुल 19,000 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं की है। इसके बाद बीएन कॉलेज में सबसे ज्यादा मतदाता हैं।


आपत्तियों के लिए तीन दिन का समय

अगर किसी भी छात्र या छात्रा को मतदाता सूची में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अगले तीन दिनों के भीतर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय के बाद विश्वविद्यालय किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं करेगा। इसी सूची में शामिल छात्र-छात्राएं चुनाव में प्रत्याशी बनने के योग्य होंगे।


10 दिनों में पूरी होगी चुनावी प्रक्रिया

पटना विश्वविद्यालय के डीन प्रो. अनिल कुमार ने जानकारी दी कि नामांकन से लेकर मतदान और परिणाम घोषणा तक की प्रक्रिया महज दस दिनों में पूरी कर ली जाएगी। चुनाव की तिथि 2 मार्च के बाद घोषित की जाएगी।


प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर

विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर रहा है। चुनाव आयोग को भी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए पत्र भेजा जाएगा। मतदान बैलेट पेपर से होगा, जिसमें विभिन्न पैनलों के लिए अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर तैयार किए जाएंगे।


चुनाव की तारीख जल्द घोषित करने की मांग

छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की है। यदि जल्द तिथि घोषित नहीं होती है तो छात्र संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। इसके अलावा, छात्रावास आवंटन में हो रही देरी से भी छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय ने फरवरी में छात्रावास आवंटन शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस प्रक्रिया को लागू नहीं किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता