ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तारीख का एलान... इस दिन होना है मतदान

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तिथि जारी कर दी गई है। 29 मार्च को चुनाव की तिथि तय की गई है। 30 मार्च को परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। इसके लिए कुल 14 बूथ बनाए जाएंगे। छह पदों के लिए चुनाव होगा और प्रत्येक बूथ पर छह बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे।

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तारीख का एलान... इस दिन होना है मतदान
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Patna News : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तिथि जारी कर दी गई है। 29 मार्च को चुनाव की तिथि तय की गई है। 30 मार्च को परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। इसके लिए कुल 14 बूथ बनाए जाएंगे। छह पदों के लिए चुनाव होगा और प्रत्येक बूथ पर छह बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे।


 होली के तुरंत बाद 17 मार्च से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि चुनाव कराने का वादा पूरा किया जा रहा है। कुलपति ने बताया कि नामांकन पर्चा दस मार्च से मिलना शुरू हो जाएगा। इसकी कीमत 50 रुपये रखी गई है। नामांकन फार्म दस, 11, 12, 17 और 18 मार्च को मिलेगा। 


17, 18 और 19 मार्च को इसे जमा लिया जाएगा। 20 मार्च नामांकन फॉर्म के स्क्रूटनी की तारीख तय की गई है। विश्वविद्यालय के डीन प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि उम्मीदवार सूची 20 मार्च को जारी की जाएगी। बता दें कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे थे।