ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

‘लालू प्रसाद का चुनाव प्रचार करना, तेजस्वी के फेल होने का प्रमाण’ युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने बोला बड़ा हमला

PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के साथ साथ झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। बिहार में तो आरजेडी चीफ लाल

‘लालू प्रसाद का चुनाव प्रचार करना, तेजस्वी के फेल होने का प्रमाण’ युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने बोला बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के साथ साथ झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। बिहार में तो आरजेडी चीफ लालू प्रसाद को भी चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतरना पड़ा है। इसको लेकर युवा चेतना प्रमुख राहुल कुमार सिंह ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। 


रोहित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में हो रहे उपचुनाव में सभी सीटों पर राजद गठबंधन चुनाव हारेगा। बिहार उपचुनाव के साथ साथ झारखंड में भी इंडी गठबंधन की हार तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पूरी दुनिया जानती है। लालू यादव भूले नहीं हैं, उनको डिमेंशिया हो गया है।


रोहित ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लालू यादव के इलाज के व्यवस्था का मांग की है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का चुनाव प्रचार करना प्रमाणित करता है की तेजस्वी यादव सियासत में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी इंडी गठबंधन को जबरदस्त हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं लेकिन देश और बिहार की प्रगति नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।

टैग्स