ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पूछा सवाल, क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना गुनाह है?

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपने चुनावी दौरे के क्रम में एनडीए गठबंधन सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला ब

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पूछा सवाल, क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना गुनाह है?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपने चुनावी दौरे के क्रम में एनडीए गठबंधन सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना गुनाह है?


मुकेश सहनी के.आर.के. मैदान, लखीसराय (मुंगेर लोकसभा) में राजद प्रत्याशी अनिता देवी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बाबा साहब के दिए गए संविधान को नहीं मानते हैं, इस कारण वे इसे खत्म करना चाहते हैं।


 उन्होंने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है, यह देश हमारा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने हमलोगों को सीना चौड़ा कर जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सभी संस्थानों का निजीकरण कर आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहे हैं।


मुकेश सहनी ने लोगों से अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि आज जब हमारे चार विधायक जीत गए थे तो ये हमें दबाने की साजिश करने लगे। हमारे विधायकों को खरीद लिया। 


मुकेश सहनी ने जोर देकर सवालिया लहजे में कहा कि क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना, अपने समाज के कल्याण की लड़ाई लड़ना गुनाह है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आपको जो करना है करो मैं  गरीबों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने लोगों से समाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए राजद के प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील की। राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी तबियत खराब होने के कारण इस सभा में भाग नहीं ले सके। उन्होंने इस सभा को फोन से संबोधित किया।

टैग्स