ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बिहार BJP नेताओं की बड़ी बैठक, संगठन चुनाव को लेकर भी होगी चर्चा

PATNA : बिहार बीजेपी नेताओं की आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ी बैठक होने वाली है। यह बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर सुबह 10 बजे से होगी। इस बैठक में अगले साल नवंबर

विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बिहार BJP नेताओं की बड़ी बैठक, संगठन चुनाव को लेकर भी होगी चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी नेताओं की आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ी बैठक होने वाली है। यह बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर सुबह 10 बजे से होगी। इस बैठक में अगले साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत कोर ग्रुप के मेंबर मौजूद रहेंगे।


वहीं, इस बैठक के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की अध्यक्षता में वर्कशॉप रखी गई है। इसमें बिहार बीजेपी के तमाम नेता शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के नेताजों को टिप्स देंगे। वर्कशॉप में सहयोगी दलों के साथ आपसी तालमेल बनाकर चुनाव लड़ने पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही आगामी चुनाब से पहले बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की जाएगी।


इसमें सभी राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस वर्कशॉप से पहले गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के महासचिवों के साथ बैठक की। इसमें बिहार से बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह मौजूद थे। इसमें सदस्यता अभिमान और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।


इधर,  भाजपा अपना संगठन पर्व मना रही है। इसके तहत पार्टी में नए सिरे से गठन की कवायद की जा रही है। पार्टी में वार्ड अध्यक्ष से लेकर से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चयन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही दिल्ली में 22 नवंबर को बीजेपी की एक अहम बैठक होने जा रही है। संगठन चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में ये बैठक होगी। इस दौरान सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सहित संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।