ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

तीसरे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर ; 7 मई को बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग

PATNA : बिहार में तीसरे चरण के मतदान को लेकर पांच संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। इस तीसरे चरण में बिहार के झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़ि

तीसरे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर ; 7 मई को बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में तीसरे चरण के मतदान को लेकर पांच संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। इस तीसरे चरण में बिहार के झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान होना है। मतदान आगामी 7 मई को होगा। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व रविवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इस चरण में कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें 51 पुरुष और तीन महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। झंझारपुर में 10, सुपौल में 15, अररिया में 9, मधेपुरा में 8 और खगड़िया में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 


इस चरण में राज्य में 98 लाख, 60 हजार, 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 51 लाख, 29 हजार, 473 पुरुष तो 47 लाख, 30 हजार, 602 महिला मतदाता और 322 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 2716 मतदाता भी हैं जबकि पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 1 लाख, 45 हजार, 482 है। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।


तीसरे चरण के मतदान में 11,818 बैलेट यूनिट, 11,818 कंट्रोल यूनिट और 12,861 वीवीपैट इस्तेमाल होंगे। प्रति बूथ 1001 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था है। 32 बूथों का प्रबंधन महिलाएं संभालेंगी। इस चरण में कुल 45 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। कुल 5,039 बूथों से लाइव बेवकास्टिंग होगी। पांचवें चरण के पांच लोकसभा क्षेत्रों मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर (सु) में नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को पूरी ही चुकी है। 


कुल 103 प्रत्याशियों में 82 के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं 21 का नामांकन रद्द कर दिया गया है। बिहार के सीईओ कार्यालय के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के बाद पांचवें चरण में मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में अब 12, सीतामढ़ी में 15, मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक 26 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं। सारण लोकसभा क्षेत्र में 15 तो हाजीपुर में 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि छह मई और मतदान 20 मई को होगा।