ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

तेजस्वी के झुनझुना वाले बयान पर बोले बिहार के मंत्री, उन्हें डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं

PATNA: मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय सौंप

तेजस्वी के झुनझुना वाले बयान पर बोले बिहार के मंत्री, उन्हें डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय सौंप दिया गया। आज कई मंत्रियों ने कार्यभार भी संभाल लिया है। बिहार के सांसदों के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 10 जून को कहा था कि इन सभी को झुनझुना थमा दिया गया है। 


तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वैशाखी पर है। इस बार सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में साबित होंगे। तेजस्वी यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव को डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं है। वो सिर्फ रोजगार की बात करते हैं। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार को अहम मंत्रालय दिया गया है। इससे बिहार आगे बढ़ेगा। तेजस्वी यादव को कुछ भी नहीं मिला इसलिए खाली मन पुलाव बना रहे थे कि सरकार वही बनाएंगे। अब बिहार विधानसभा में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी के बोलने से क्या होता है? आने वाला समय ही बतायेगा कि कौन कितने पानी में है? उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।


गया के सांसद जीतनराम मांझी केंद्रीय मंत्री बनाए गये हैं। उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय दिया गया है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। पिता जीतनराम मांझी को MSME मंत्रालय दिये जाने पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जो विभाग मिला है वो अहम विभाग है। इस विभाग में रोजगार सृजन होता है। गया जिले ही नहीं पूरे बिहार के लोगों के लिए बड़ी बात है। जीतनराम मांझी काम के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद है कि पीएम मोदी के भरोसे पर खड़ा उतरेंगे।