ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

स्पेशल विमान से पटना आ रहे PM मोदी, एकदम अलग है सुरक्षा व्यवस्था

PATNA : पीएम मोदी का आज शाम बिहार की राजधानी पटना में रोड शो होने वाला है। ऐसे में भाजपा की तैयारी जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के रोड शो को अद्भुत बनाने में प

स्पेशल विमान से पटना आ रहे PM मोदी, एकदम अलग है सुरक्षा व्यवस्था
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पीएम मोदी का आज शाम बिहार की राजधानी पटना में रोड शो होने वाला है। ऐसे में भाजपा की तैयारी जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के रोड शो को अद्भुत बनाने में पूरी तरह से जुट गई है। पुष्प वर्षा भवनों से नहीं सड़क किनारे बैरिकेडिंग के अंदर में खड़े लोग करेंगे। वे रविवार की शाम पटना पहुंचने के तुरंत बाद दो किमी लंबा रोड शो में भाग लेंगे। लेकिन, इस दौरान सबसे बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी इस बार स्पेशल विमान से पटना आएंगे। 


दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट पर 100 अतिरिक्त सीआइएसएफ जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही हरेक वाच टावर के बीच में भी जवानों की तैनाती की गई है। पुराने और न्यू टर्मिनल भवन से भी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को रिहर्सल भी किया गया।


वहीं, पीएम के आगमन को देखते हुए पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। पटना में PM मोदी के होने वाले रोड शो को लेकर एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सामानों की भी सघन जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर थ्री लेयर सिक्योरिटी ऐरेंजमेंट किया गया है। जिन यात्रियों का विमान शाम 5 से 7 के बीच में है, वह 5:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुँच जाएं। 


इसके अलावा रविवार को पटना जंक्शन की दोनों पार्किंग सुविधा  यानी उत्तर एवं दक्षिण छोर अर्थात महावीर मंदिर एवं करबिगहिया  शनिवार की रात 10:00 बजे से रविवार की रात 10:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए केवल दक्षिण छोर (करबिगहिया छोर) पर पिक और ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पटना जंक्शन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए यात्री करबिगहिया की तरफ से निकलेंगे।


आपको बताते चलें कि, पीएम आज पहली बार बिहार में रोड शो करने वाले हैं। वहीं पीएम रोड शो के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। राजभवन में ही उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई है। सीएम नीतीश भी पीएम की रोड शो में शामिल होंगे। बिहार की राजधानी पटना आज भगवामय हो गई है। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद है।