ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

‘तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी ही बनेंगे देश के प्रधानमंत्री’ : BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का दावा

PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के नामांकन सह आश

‘तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी ही बनेंगे देश के प्रधानमंत्री’ : BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल हुए और कहा कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


इस अवसर पर उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पटना साहिब की सीट हमेशा से भाजपा जीतती रही है और इसबार भी पटना साहिब की सीट बीजेपी की झोली में ही आएगी। इसमें कहीं कोई शक नही है।


उन्होंने कहा कि इसकी एकमात्र वजह यह है कि यहां कोई उम्मीदवार नहीं बल्कि भाजपा का हर कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष से मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष, सब मिलकर हर चुनाव को लड़ते रहे है। इस बार भी ऐसा ही होगा और जिन्हें शक है वे 4 जून को अपना शक मिटा लेंगे। उन्होंने पटना महानगर के सभी पूर्ववर्ती अध्यक्षों को पार्टी के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए याद किया। 

टैग्स