ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

PK आज खोलेंगे सियासी पत्ता, जन सुराज का फार्मूला बताएंगे प्रशांत किशोर

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज अपनी सियासत का पत्ता खोलने वाले है। दरअसल प्रशांत किशोर ने बिहार पहुंचने के बाद यह ऐलान किया था कि वह जन सुराज अभियान की शुरुआत बिहार की ध

PK आज खोलेंगे सियासी पत्ता, जन सुराज का फार्मूला बताएंगे प्रशांत किशोर
Editor
3 मिनट

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज अपनी सियासत का पत्ता खोलने वाले है। दरअसल प्रशांत किशोर ने बिहार पहुंचने के बाद यह ऐलान किया था कि वह जन सुराज अभियान की शुरुआत बिहार की धरती से करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि उनका एजेंडा सियासी होगा या कुछ और लेकिन लगातार चर्चा होती रही प्रशांत किशोर अपनी नई पार्टी को लांच करने की तैयारी में हैं। आज प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आएंगे और जन सुराज को लेकर अपना फार्मूला साझा करेंगे।


प्रशांत किशोर ने आज सुबह 11 बजे मीडिया के साथियों को बुलाया है। पटना के ज्ञान भवन में उन्होंने प्रेस वार्ता रखी है। इस दौरान पीके हर मसले पर खुलकर बातचीत करने वाले हैं। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर जब पटना पहुंचे थे तो किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पीके बिहार से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत एक बार फिर से करने की तैयारी में है लेकिन प्रशांत किशोर ने अचानक से ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की कि वह जन सुराज के फॉर्मेट पर बिहार में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अब ऐसे में सवाल यह है कि पीके का अगला एजेंडा क्या है?


प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीतिकार के तौर पर भारतीय जनता पार्टी से लेकर अलग-अलग दलों के लिए काम किया। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में पीके पहली बार बिहार में चुनावी रणनीति बनाते नजर आए। प्रशांत किशोर ने तब महागठबंधन के लिए इलेक्शन कैंपेन का काम किया। नीतीश कुमार और लालू यादव तब साथ हुआ करते थे। इस चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी काम करते रहे। बाद में वह बिहार से दूर गए लेकिन वापसी हुई तो जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर। नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी में ना केवल ज्वाइन करवाया बल्कि उन्हें अपने बाद दूसरे नंबर की कुर्सी भी दी, लेकिन पीके कई मसलों को लेकर खुले तौर पर नीतीश की आलोचना करने लगे जिसके बाद उन्हें चलता कर दिया गया  इसके बाद पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से होते हुए एक बार फिर बिहार आए हैं। पीके ने बिहार में “बात बिहार की“ अभियान की शुरुआत भी की थी लेकिन यह सफल नहीं हो पाया था। अब देखना होगा कि पीके के पिटारे से नया क्या निकलने वाला है।