ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

प्रधानमंत्री झूठ बोलने के कलाकार : मुकेश सहनी ने पूछा.. मंडल कमीशन लागू करने से किसने रोक रखा है?

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोल

प्रधानमंत्री झूठ बोलने के कलाकार : मुकेश सहनी ने पूछा.. मंडल कमीशन लागू करने से किसने रोक रखा है?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने के कलाकार हैं। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी झूठ बोल रहे हैं। 


मुकेश सहनी ने आज सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल और मधेपुरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह जी कल कह रहे थे कि कांग्रेस के कारण मंडल कमीशन लागू नहीं हुआ। लेकिन सवाल यह है कि वह दस साल से सरकार में हैं, इन्हें किसने रोक रखा है?


उन्होंने कहा कि पुरानी बात करने से क्या लाभ है? उन्होंने कहा कि आज जिस संविधान ने हमलोगों को अधिकार दिया है, वही संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार संविधान को बदलने में लगी है। भाजपा पैसे के बल पर एमएलए, एमपी को खरीद कर जनता द्वारा चुनी गई सरकार गिरा देती है। क्या यही लोकतंत्र है? आज देश में लोकतंत्र नहीं है। 


उन्होंने लोगों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार केवल मंदिर मस्जिद, हिंदू मुस्लिम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार के लिए क्या किया, यह भाजपा के नेता कभी नहीं बोलते हैं।


उन्होंने लोगों से गरीबों के कल्याण वाली सरकार बनाने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने से ही गरीबों को अधिकार मिल सकेगा।

टैग्स