ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Patna News: पटना में दुर्गापूजा की धूम: डाकबंगला पंडाल में माता रानी का दर्शन करने पहुंचे लालू, बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

PATNA: शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर देशभर में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम के साथ की जा रही है। पटना में भी दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्

Patna News: पटना में दुर्गापूजा की धूम: डाकबंगला पंडाल में माता रानी का दर्शन करने पहुंचे लालू, बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर देशभर में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम के साथ की जा रही है। पटना में भी दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महाअष्टमी के मौके पर पटना के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता का दर्शन किया। 


लालू के साथ उनकी बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती भी साथ थीं। बेटी के साथ लालू प्रसाद पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे और माता रानी का दर्शन कर बिहार और देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महाअष्टमी के मौके पर लालू ने बिहार और देशवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


पटना का डाकबंगला चौराहा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लालू के पूजा पंडाल में पहुंचते ही लोग राजद सुप्रीमो की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। मेला घुमने आए श्रद्धालुओं का लालू ने अभिवादन किया।