ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Patna Book Fair: CM नीतीश ने कैथी लिपि की पुस्तक उठा ली, पन्ना पलटकर देखा और पूछा...

PATNA: पटना के गाँधी मैदान में आज से पुस्तक मेला की शुरूआत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुस्तक मेला का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजस्व एवं भूमि सु

Patna Book Fair:  CM नीतीश ने कैथी लिपि की पुस्तक उठा ली, पन्ना पलटकर देखा और पूछा...
Viveka Nand
4 मिनट

PATNA: पटना के गाँधी मैदान में आज से पुस्तक मेला की शुरूआत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुस्तक मेला का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल पर पहुंचे और कैथी लिपि की पुस्तक देखने लगे.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकर विभाग द्वारा रिलीज की गई कैथी लिपि की पुस्तिका का अवलोकन किया.विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को इस पुस्तिका की विशेषता के बारे में बताया. अपर मुख्य सचिव ने बताया की सूबे में जितनी तरह की कैथी लिपि प्रचलित हैं, उनसभी का समावेश इसमें किया गया है। इसके अलावा एसीएस ने मुख्यमंत्री को बताया कि भूमि सर्वेक्षण से संबंधित सर्वे प्रश्नोत्तरी (FAQ) भी यहाँ उपलब्ध है।बता दें, बिहार में तिरहुत, मगध एवं मैथिल क्षेत्रों में पुराने खतियान कैथी लिपि में हैं, जिससे आमलोगों को इनको समझने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आमलोगों की सुविधा के लिये विभाग के वेबसाइट्स पर भी इसे अपलोड कर दिया गया है, जहाँ से लोग इसे निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। 

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव ने बताया कि हमारी कोशिश है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और मेला घूमने आने वाले लोग राजस्व विभाग के स्टॉल पर आकर विभाग की सेवाओं का लाभ भी ले सकें। साथ हीं लोग अपने गाँव का नक्शा निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम कोई नई भाषा सीखते हैं, उसी तरह से कैथी लिपि की यह पुस्तिका लोगों को अपने पुराने खतियान समझने में मदद करेगी। 

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे0 प्रियदर्शिनी ने इस पुस्तिका की विशेष जानकारी देते हुए बताया कि कुछ जिलों के पुराने खतियान कैथी लिपि में हैं। सर्वे कर्मियों सहित आमलोगों को भी इसे समझने में परेशानी होती थी। वेबसाइट पर यह निःशुल्क डाउनलोड के लिये उपलब्ध है। निदेशालय द्वारा जल्द हीं इसे प्रिंट करवाकर एक पुस्तक के रूप में आमलोगों को एक नियत शुल्क पर उपलब्ध करवाया जायेगा। इससे सर्वे संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आयेगी। अपर मुख्य सचिव ने मेला घूमने आये नागरिक की सर्वे संबंधित समस्या का ऑन-द-स्पॉट किया निराकरण

पटना पुस्तक मेला में पालीगंज ब्लॉक से आए संजय कुमार द्वारा अपनी समस्या विभाग के अपर मुख्य सचिव, दीपक कुमार सिंह के समक्ष रखी गई। संजय कुमार की समस्या ऑनलाइन म्यूटेशन हेतु आवेदन से संबंधित थी। अपर मुख्य सचिव द्वारा विभाग के स्टॉल पर कार्यरत कर्मी को त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिया गया। कुछ हीं देर में उनकी समस्या का समाधान हो गया। पालीगंज निवासी संजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन म्यूटेशन हेतु आवेदन लंबे समय से नहीं ही पा रहा था। जाँच करने से पता चला कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण उनके पूरे ब्लॉक में यह दिक्कत थी।

उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले में आने से यह लाभ हुआ कि यह काम बहुत जल्दी और आसानी से सम्पन्न हो गया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पुस्तक मेले में लगाये गये स्टॉल के माध्यम से जो सेवाएं दी जा रही है, वह आम नागरिकों के लिए अच्छी पहल है।