ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News : पानी भरे गड्ढे में डूबने से बुलेट सवार की मौत, रिश्तेदार के घर से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रहा है। जहां पटना जिला के बिक्रम थाना क्षेत्र में पानी भरे आहर (पानी भरे गड्ढे) में डूबने से बुलेट सवार युवक की मौत ह

 Bihar News : पानी भरे गड्ढे में डूबने से बुलेट सवार की मौत, रिश्तेदार के घर से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रहा है। जहां पटना जिला के बिक्रम थाना क्षेत्र में पानी भरे आहर (पानी भरे गड्ढे) में डूबने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल क़याम हो गया है। 


पटना जिला के बिक्रम थाना क्षेत्र में पानी भरे आहर (पानी भरे गड्ढे) में डूबने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। मृत युवक की पहचान 20 वर्षीय विशाल चौधरी के रूप में हुई है। मृतक बिहटा के लई गांव का निवासी बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि विशाल अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था. मंझौली गांव के पास संतुलन बिगड़ने की वजह से सड़क किनारे पानी भरे आहर में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। अब इसका शव मिला तो उसके बाद स्थानीय गोताखोर और पुलिस की मदद से शव शनिवार सुबह बाहर निकाला गया। 


इधर, बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी रात में ही गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया था.अंधेरा होने की वजह से युवक का कुछ पता नहीं चला.आज शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है.मामले की छानबीन जारी है।