ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महागठबंधन एकजुट रहता तब भी नीतीश भारी पड़ते, जानिए.. विधानसभा उपचुनाव में किसे कितना वोट मिला

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में कब्जा जमाकर जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार में नीतीश कुमार का जलवा अभी भी बरकरार है। 16 साल स

महागठबंधन एकजुट रहता तब भी नीतीश भारी पड़ते, जानिए.. विधानसभा उपचुनाव में किसे कितना वोट मिला
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में कब्जा जमाकर जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार में नीतीश कुमार का जलवा अभी भी बरकरार है। 16 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार का विकल्प अब तक बिहार में वोटर्स को नहीं मिल पाया है और नीतीश के खिलाफ ना तो आरजेडी अकेले पार पाई है और ना ही महागठबंधन विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और अब उपचुनाव के दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों को मिले वोट प्रतिशत के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि कांग्रेस और आरजेडी अगर एक साथ रहकर महागठबंधन की शक्ल में भी होते तब भी नीतीश कुमार उस पर भारी पड़ते। विधानसभा उपचुनाव में आर्य जी और कांग्रेस ने भले ही अलग-अलग चुनाव लड़ा हो लेकिन यह दोनों राजनीतिक दल अगर महागठबंधन के तौर पर भी निर्देश को चुनौती देते तो दोनों दलों को मिले वोट प्रतिशत तक का आंकड़ा नीतीश या एनडीए गठबंधन को मिले वोटों के सामने नहीं टिक पाता। 


दरअसल विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों को 40.7 फ़ीसदी वोट हासिल हुए जो जेडीयू के 46.2 फ़ीसदी से काफी कम है। दोनों दलों के बीच वोट लगभग 5.50 फ़ीसदी वोट प्रतिशत का अंतर है। कांग्रेस से महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी और उसके उम्मीदवारों को 3.06 फ़ीसदी वोट हासिल हुए। अगर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिले वोट एक साथ भी कर दिए जाएं तो दिया है जेडीयू उम्मीदवारों को मिले मतों से कम होगा। आरजेडी और कांग्रेस अगर एक साथ चुनाव लड़ती तो भी यह आंकड़ा 44 फीसदी वोट के ऊपर नहीं जाता। जाहिर है नीतीश कुमार के सामने ना तो आरजेडी और कांग्रेस अकेले टिक पाए और ना ही महागठबंधन के स्वरूप में ही यह नीतीश से पार पा पाते। हालांकि जेडीयू के उम्मीदवारों को मिले वोट एनडीए के आधार पर हैं। एनडीए में कुल 5 दल शामिल है जिसमें जेडीयू के अलावे बीजेपी, हम, वीआईपी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी शामिल है। जाहिर है एनडीए की एकजुटता और बड़े आकार ने नीतीश के उम्मीदवारों का बेड़ा पार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ से महागठबंधन बिखरा हुआ था इसका खामियाजा भी आरजेडी को उठाना पड़ा। 

महागठबंधन एकजुट रहता तब भी नीतीश भारी पड़ते, जानिए.. विधानसभा उपचुनाव में किसे कितना वोट मिला

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से ज्यादा वोट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को हासिल हुए। चिराग पासवान के उम्मीदवारों ने 3.65 फ़ीसदी वोट हासिल किए। वोट शेयर के हिसाब से चिराग की पार्टी तीसरे नंबर पर रही। अन्य उम्मीदवारों ने 4.53 फ़ीसदी वोट में हिस्सेदारी की जबकि नोटा में पड़े वोटों का प्रतिशत 1.82 रहा।