ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

नीतीश के कटाक्ष के बाद तेजस्वी ने जारी की 14 लोगों की लिस्ट, बताया..कौन कितने भाई-बहन और कितने बच्चों के पिता हैं

PATNA: पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों लालू-राबड़ी पर जमकर हमला बोला था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान के बाद आरजेडी हमलावर

नीतीश के कटाक्ष के बाद तेजस्वी ने जारी की 14 लोगों की लिस्ट, बताया..कौन कितने भाई-बहन और कितने बच्चों के पिता हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों लालू-राबड़ी पर जमकर हमला बोला था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान के बाद आरजेडी हमलावर हो गया। आरजेडी की तरफ से लगातार सीएम नीतीश के इस बयान को लेकर पलटवार किया जाने लगा। इसी क्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने 14 लोगों की एक लिस्ट जारी कर यह बताने की कोशिश की है कि कौन कितने भाई-बहन और कितने बच्चों के पिता हैं। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार भी शामिल हैं।  


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी स्वयं 𝟓 भाई-बहन हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 𝟔 भाई-बहन हैं और पटना साहिब के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 𝟕 भाई-बहन है। तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार बच्चों को लेकर ऐसा बोल नहीं सकते लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें घेर रखा है, उनसे ऐसा बुलवाया जा रहा है। जो लोग उनसे ऐसा बुलवा रहे है उनकी जानकारी के लिए बता दूँ कि :-

𝟏. महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस 𝟏𝟒 भाई-बहन थे।

𝟐. संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर 𝟏𝟒 भाई-बहन थे और वे अपने माता-पिता की अंतिम संतान थे।

𝟑. प्रखर विद्वान और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति श्री वी.वी गिरी के 𝟏𝟒 बच्चे थे।

𝟒. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी 𝟕 भाई-बहन थे।

𝟓. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी स्वयं 𝟓 भाई-बहन हैं

𝟔. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 𝟔 भाई-बहन हैं।

𝟕. प्रधानमंत्री मोदी के पिता दामोदर दास जी 𝟕 भाई-बहन थे।

𝟖. प्रधानमंत्री मोदी के चाचा नरसिंह दास जी के 𝟖 बच्चे है।

𝟗. गृहमंत्री अमित शाह 𝟕 भाई-बहन है। 𝟔 बहनों के बाद 𝟕वाँ नंबर इनका है।

𝟏𝟎. पटना साहिब के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 𝟕 भाई-बहन है।

𝟏𝟏: तेलंगाना के पूर्व 𝐂𝐌 के. चंद्रशेखर राव जी 𝟏𝟎 भाई बहन हैं

𝟏𝟐.राष्ट्रगान लिखने वाले रवीन्द्र नाथ टैगोर जी 𝟕 भाई-बहन थे।

𝟏𝟑. पूर्व प्रधानमंत्री श्री देवेगौड़ा जी के 𝟔 बच्चे है।

𝟏𝟒. पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरसिम्हा राव जी के 𝟖 बच्चे है।


चुनावी रैली में नीतीश ने क्या कहा था जानिये?

बता दें कि पूर्णिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी को निशाना बनाते हुए कटाक्ष किया था। कहा था कि पति-पत्नी ने मिलकर बिहार में वर्षो तक शासन किया। पहले पति मुख्यमंत्री बने फिर जब वे हट गये तो पत्नी गद्दी पर बैठ गयी। अपने हटे तो बीबी को मुख्यमंत्री बना दिया। अब वो अपने बच्चों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कई बाल बच्चे पैदा किये हैं। क्या किसी को इतना बाल-बच्चा पैदा करने की जरूरत है? उनकी बेटियां और दो बेटे पहले से ही राजनीति में हैं। यह परिवार किसी का नहीं है बल्कि यह इस परिवार की अपनी पार्टी है।  




टैग्स